Thursday, May 17, 2012


चले तो किस से चलें 


पांवों से चलने को सफ़र कहते है लोग 
आँखों से चलें तो डगर कहते हैं लोग 
श्वांसों से चल दिए तो अफसाना 
और मन से चल दिए तो मस्ताना .......रचना- राजेन्द्र सिंह कुँवर 'फरियादी' 









Thursday, May 3, 2012

इन्सान तू क्या चाहता है रे

धरती तो लुट ली इंसानियत ने, 
अब आसमां लुटने निकले है 
परिंदे भी क्या करें बेचारे, 
अब अन्धेंरे से भी डरते हैं 
नदियों ने तो बहना छोड़ दिया 
घटाओं ने लहराना रोक दिया 
बहारों को क्या दोष दें हम 
जब इन्सान ने खुद यूँ ढाल दिया 
तूफान समुन्दर का भी डरने लगा है 
इन्सान के इस नजराने से 
मौत भी अब घबराने लगी है 
आज के इस विज्ञानं से 
सूरज की उगलती आग को 
इसने काबू कर लिया है 
चाँद की शीतल छा में 
इसने कदम रखलिया है 
उड़ते हुए बदल को ये 
निगाहों से निचोड़ने लगा है 
अपनी खुशियों के खातिर 
हिमालय को फोड़ने लगा है .......रचना - राजेन्द्र सिंह कुँवर 'फरियादी'

Tuesday, May 1, 2012

मजदूर


मजबूर हूँ मजदूरी से पेट का 
गुजरा अब हाथ से निकल रहा, 
अब हम चुप कब तक रहे, 
हृदय हमारा पिघल रहा, 
मेहनत करके नीव रखी देश की, 
अब सब बिफल रहा, 
अपने हकों के लिए चुना नेता, 
देखो हम को ही निगल रहा, 
डिग्री लेकर कोई इंजिनियर 
कुर्सी पर जो रोब जमता है
देखा जाय तो बिन मजदूर के 
वो रेस का लंगड़ा घोडा है, ..........रचना- राजेन्द्र सिंह कुँवर 'फरियादी'


सी यू ई टी (CUET) और बोर्ड परीक्षा का बोझ कब निकलेगा।

मेरा देश कहाँ जा रहा है। आँखें खोल के देखो।  सी यू ई टी ( CUET) के रूप में सरकार का यह बहुत बड़ा नकारा कदम साबित होने वाला है। इस निर्णय के र...