Saturday, August 24, 2019

हिंदी भाषा एवं ब्लॉगिंग (Hindi language and Blogging)

वर्तमान समय में यदि भाषाओं की बात की जाय तो विश्व के लगभग 70% लोग हिंदी की ओर रुख कर रहे हैं। इसलिए नही की यह भारत की भाषा है बल्कि इस लिए की वैज्ञानिक रूप से भी इस भाषा के शब्दों का प्रभाव अति महत्वपूर्ण है। शब्दों की ध्वनियों से अद्भुत ऊर्जा मिलती है। इस पर हजारों रिसर्च भी हो चुकी हैं, मगर आज का विषय भाषा की गुणवत्ता या ध्वनियों का महत्वपूर्ण प्रभाव नही है बल्कि कम्प्यूटर और
इंटरनेट पर बढ़ता भाषा का दबाव है। यहाँ तक की गूगल को भी समझ आ गया कि बिना हिंदी कंटेंट के उसका दायर सीमित है इसलिए गूगल लगातार हिंदी लेखकों, एवं ब्लॉगरों के लिए नई नई तकनिकियाँ एवं भाषाओं की लिपियों को डेवलॉप करने पर लगा हुआ है, गूगल इनपुट टूल्स, गूगल इंडिक की बोर्ड आदि सब इसी का नतीजा है। कम्प्यूटर पर अधिकांतः हिंदी टाइपिंग या लेखन से लोग इसलिए भी दूर भागते क्योंकि की बोर्ड बहुत कठिन था, आज हर कोई कम्प्यूटर पर आसानी से हिंदी लिख पा रहा है और गूगल हिंदी को पढ़ पा रहा है। अब बात करते हैं हिंदी से ब्लॉगिंग कैंसे की जाती है और इसका महत्व क्या है। हिंदी ब्लॉगिंग की इस कड़ी में जाने मानें ब्लॉगर सतीश कुशवाह जी हमें हिंदी ब्लॉगिंग का भविष्य बताने जा रहे हैं यदि आप भी ब्लॉगिंग की दुनियाँ में कदम रखने की सोच रहे हैं तो यह सतीश जी की यह वीडियो आपके लिए एक बरदान साबित होगी। अधिक जानकारी के लिए वीडियो पर आपका स्वागत है।







Friday, August 23, 2019

SEO Expert, what is the SEO,


एस ई ओ (SEO) क्या है? किस प्रकार सर्च ईंजन ऑप्टीमाइजेशन   काम करता है ? कैंसे अपने ब्लॉग (आर्टिकल)  को सर्च ईंजन ऑप्टीमाइजेशन ( serch engine optimization ) गूगल पर ऊपर लाया जा सकता है ? आदि के साथ साथ जानिए की इवेंट ब्लॉग से कैंसे और कितना धन अर्जित किया जाता है। आज जानते है एक इंटरव्यू द्वारा जिसे सतीश कुमार जी ले रहे है एस ई ओ एक्सपर्ट (SEO Expert ) सौरभ राणा जी का। राणा जी पूरी डिटेल्स में बतायेंग एस ई ओ और ब्लॉग आर्टिकल के बारे में। अधिक जानकारी के लिए वीडियो के इस लिंक का उयोग करें।


Thursday, August 22, 2019

Affiliate Marketing, Digital Marketing and Blogging

आधुनिक समय में डिजिटल का एफिलेट मार्केटिंग वाला पार्ट बहुत ही महत्वपूर्ण बन चुका है। जॉब एवं व्यवसाय से हट कर आजकल सबसे फ्रीलांसर की भूमिका में लोग अत्यधिक अग्रसर हो रहे हैं। आशा हैं। अधिक जानकारी के लिए डिजिटल मार्केटर, ब्लॉगर, एफिलेट मार्केटर श्री कुलवंत नागी जी के वीडियो देखें।




Monday, August 19, 2019

Reading skills development

साधारणतः हम लोग पुस्तक खोल कर जल्दी से पढ़ना शुरू कर देते हैं परन्तु क्या हमारे द्वारा पढ़ा हुआ अध्याय हमें याद रह पाता है। अधिकांश का उत्तर नही ही होता है आखिर ऐंसा क्यों होता है। क्योंकि हम अपने मस्तिष्क को पॉजिटिव कमांड ही नही देते। आज के समय मे बहुत सी तकनिकियाँ डेवलॉप हो चुकी हैं हमे सिर्फ और सिर्फ इस पद्धति को क्रियान्वित रखना है वो भी एक पैमाने पर। आईये जानते हैं इस वीडियो के द्वारा की पढ़े कैंसे, ताकि आपको पढ़ा हुआ एक एक शब्द याद रहे। 


Sunday, August 18, 2019

Improve Brain power memory

अपने शरीर को सुन्दर व आकर्षक बनाने या मेंटेन रख ने  के लिए हम तरह तरह के संसाधनों का उपयोग करते हैं, कहते हैं शरीर है तो सब कुछ है। ठीक उसी प्रकार समय की माँग के अनुसार ब्रेन जिम भी बड़ी तेजी से डेवेलॉप हो रहे हैं, अनेक प्रकार के प्रदूषणों एवं मानसिकता को प्रभावित करने वाले व्यवधानों से बचने के लिए ब्रेन जिम का आविष्कार हुआ है आईये जानते हैं इस वीडियो के द्वारा की ब्रेन जिन कैंसे हमारी एकाग्रता, याददास्त अच्छी हो सकती है। 


Saturday, August 10, 2019

सफलता के सूत्र


सफलता की प्राप्ति हेतु सुनिश्चित मापदंड नही होते, यदि होते तो कोई भी असफल नही होता। जब जब आपका निश्चय और संघर्ष साथ रहेगा तब तब आप सफलता की ओर अग्रसर होते रहेंगे। यही पहली और अंतिम सीढ़ी है जिसके लिए आपको निरंतर प्रयासरत रहना है। @ - राजेन्द्र सिंह कुँवर 'फरियादी'


Friday, August 9, 2019

बाँसुरी के स्वर कैंसे बजायें। How to play crometic notes on flute

बाँसुरी सुनते ही ह्रदय में कोमल मनोहर संगति की लहर हिचकोले खाने लगती है। कहते है बाद्य यंत्रों में बाँसुरी का महत्वपूर्ण स्थान है। संगीत कि पंगत सजी हो और बाँसुरी न हो तो पंगत का माहौल मधुरता को नही समेट पाता है। आईये जानते हैं। बाँसुरी के स्वरों के बारे में। 


मशरूम च्युं

मशरूम ( च्युं ) मशरूम प्राकृतिक रूप से उत्पन्न एक उपज है। पाहाडी क्षेत्रों में उगने वाले मशरूम।